स्टेट हेड रिपोर्टर अभिषेक कुमार पाण्डेय
रायगढ़, 15 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रायगढ़ स्थित कार्यालय 'सुदर्शन कुंज' में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और भारी उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के संघचालक, विभाग व्यवस्था प्रमुख, नगर कार्यवाह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उपस्थित स्वयंसेवकों ने 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रायगढ़ परिवार ने इस पावन अवसर पर समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!