हमर प्रदेश सीजी न्यूज महेश्वर जायसवाल ब्लाक रिपोर्टर
गिरौदपुरी क्षेत्र के सुकली गांव में एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक मां और उसके दो पुत्रों की जहर सेवन करने से मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर से ग्रामीण स्तब्ध हैं। घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, फिलहाल इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की जानकारी सामने आने की प्रतीक्षा है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मृतक श्रीमति युक्ति पति संजय दास मानिकपुरीउम्र 25वर्ष चिंटू पुत्र 7 वर्ष पिंटू 4 वर्ष गिरौदपुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्ट माडम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!