Sunday, September 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सुकमा में सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3.647 घन मीटर लकड़ी के साथ 3 गिरफ्तार

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
18 Views 5 Min Read 0 Comments
सुकमा में सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3.647 घन मीटर लकड़ी के साथ 3 गिरफ्तार

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

सुकमा में सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3.647 घन मीटर लकड़ी के साथ 3 गिरफ्तार

सुकमा, 25 सितंबर 2026: वनमंडल सुकमा की टीम ने सागौन की अवैध तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 193 नग सागौन चिरान (3.647 घन मीटर) जब्त की गई है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

धान के भूसे में छिपाकर ले जा रहे थे सागौन

वन विभाग को सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन में सागौन ले जाई जा रही है। सूचना पर सुकमा वन परिक्षेत्र की टीम ने गादीरास पेट्रोल पंप के पास वाहन क्रमांक *AP-39-TP-1508* को रोका। तलाशी में धान के भूसे की बोरियों के नीचे 99 नग सागौन चिरान (1.868 घन मीटर) छिपाकर रखी मिली। जांच में पता चला कि यह खेप आंध्रप्रदेश के राजामुंदरी ले जाई जा रही थी। मौके से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पूछताछ के आधार पर टीम ने आरोपी *मड़कामी जोगा (59 वर्ष), निवासी मारोकी* के घर पर दबिश दी, जहां से 94 नग सागौन चिरान (1.779 घन मीटर) और बरामद हुई।

तीनों आरोपियों - नागमुरली (45 वर्ष), देवेंद्र कुमार और मड़कामी जोगा* के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत POR दर्ज किया गया है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग

वनमंडल अधिकारी पारख सारदा IFS के मार्गदर्शन में वनपाल आर. घरत, वनरक्षक राजू सोड़ी, ईश्वर मौर्य और पवन सहारे की टीम ने यह कार्रवाई की। पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी मिली है, जिस पर विभाग जांच कर रहा है।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos