सीजी बोर्ड : 12वीं की परीक्षा 12 मार्च और 10वीं की 13 से
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की परीक्षा की समय सारणी
शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी के चलते पहली बार इतनी देर से होगी परीक्षा
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
19/11/2026
किरण नायक
ब्लॉक रिपोर्टर
बसना, महासमुंद
रायपुर।* प्रदेश में हजारों की संख्या में शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी लगने की वजह से छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं मार्च के दूसरे हफ्ते से शुरू होंगी। 12वीं की परीक्षा 12 मार्च और 10वीं की 13 मार्च से आयोजित की जाएगी। ये परीक्षाएं 8 अप्रैल तक चलेंगी।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने बोर्ड परीक्षा की समय सारणी बुधवार को जारी कर दी। 2 जनवरी से जनगणना प्रारंभ हो रही है। इसमें हजारों शिक्षकों को ड्यूटी गिल। इसके चलते इस बार बोर्ड परीक्षा फरवरी के बजाय मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू की जा रही है। यह पहला अवसर होगा, जब छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं इतनी देर से प्रारंभ जरूरतमंद। पूर्व वर्षों में 1 या 2 मार्च से परीक्षा प्रारंभ होती रही है। समय सारणी के अनुसार 12वीं की परीक्षा 12 मार्च से 8 अप्रैल, 10वीं की परीक्षा 13 मार्च से 5 अप्रैल तथा शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 12 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
---
10वीं परीक्षा टाइम टेबल
तारीख परीक्षा
13 मार्च तृतीय भाषा संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया
16 मार्च द्वितीय भाषा अंग्रेजी
18 मार्च सामाजिक विज्ञान
20 मार्च विज्ञान
25 मार्च प्रथम भाषा हिन्दी
30 मार्च गणित
1 अप्रैल व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विषय
5 अप्रैल केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत एवं मूक-बधिर छात्रों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग
---
12वीं परीक्षा टाइम टेबल
तिथि परीक्षा
12 मार्च हिन्दी
15 मार्च राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु विज्ञान एवं आहार, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा
17 मार्च संस्कृत
19 मार्च जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व
24 मार्च समाज शास्त्र
29 मार्च गणित, कंप्यूटर एप्लीकेशन, भारतीय संगीत, चित्रकला, नृत्य कला, स्टेनो टाइपिंग, कृषि, गृह विज्ञान, वाणिज्यिक गणित, औद्योगिक संगठन के मूल तत्व
31 मार्च अंग्रेजी
3 अप्रैल इतिहास, व्यावसायिक अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण
5 अप्रैल भूगोल, भौतिक शास्त्र
6 अप्रैल रिटेल मार्केटिंग, आईटी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंस सर्विस एंड इंश्योरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर
7 अप्रैल मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया
8 अप्रैल मनोविज्ञान
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!