सीएम हेल्पलाइन से मजहर खान को मिली राहत, रोजगार पंजीयन का हुआ नवीनीकरण
महासमुंद, 24 अगस्त 2026। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन महत्वपूर्ण आधार होता है। समय पर नवीनीकरण नहीं होने पर पंजीयन निरस्त होने की स्थिति बन सकती है। महासमुंद विकासखंड के ग्राम बावनकेरा निवासी मजहर खान पिता महमूद खान के साथ भी ऐसी ही समस्या सामने आई, जिसका समाधान सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से त्वरित रूप से किया गया।
मजहर खान का जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में 1 मार्च 2023 को रोजगार पंजीयन हुआ था। मार्च 2026 में उनके पंजीयन का नवीनीकरण किया जाना था, लेकिन निजी परेशानियों के चलते वे निर्धारित समय पर नवीनीकरण नहीं करा सके। इससे उनका रोजगार पंजीयन समाप्त होने की स्थिति में पहुंच गया।
समस्या के निराकरण के लिए मजहर खान ने 29 जुलाई 2026 को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। शिकायत दर्ज होने के अगले ही दिन उनके रोजगार पंजीयन का नवीनीकरण कर समस्या का समाधान कर दिया गया।
समय पर समस्या का निराकरण होने से मजहर खान को बड़ी राहत मिली। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी समस्या का त्वरित समाधान किए जाने पर शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्टेट रिपोर्टर- हेतराम साहू
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!