Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सीएम हेल्पलाइन और जनदर्शन के आवेदनों में लेटलतीफी पर लगेगी रोक, अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
5 Min Read 0 Comments
सीएम हेल्पलाइन और जनदर्शन के आवेदनों में लेटलतीफी पर लगेगी रोक, अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्युज 

सीएम हेल्पलाइन और जनदर्शन के आवेदनों में लेटलतीफी पर लगेगी रोक, अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

जगदलपुर, 18 सितम्बर 2026

जनता की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देश पर आज शुक्रवार को कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्री सी.पी. बघेल ने की। बैठक में जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

किन मामलों की हुई समीक्षा?

बैठक में 5 प्रमुख पोर्टलों पर लंबित मामलों की विभागवार गहन समीक्षा की गई -

1.  सीएम हेल्पलाइन
2.  कलेक्टर जनदर्शन
3.  आमचो बस्तर
4.  पीजी पोर्टल (CPGRAMS)
5. *समय-सीमा (TL) के प्रकरण

अपर कलेक्टर ने क्या कहा?

अपर कलेक्टर श्री बघेल ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा -

जनता से प्राप्त हर शिकायत का समाधान तय समय-सीमा के भीतर, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक होना चाहिए। सिर्फ खानापूर्ति न करें।"

उन्होंने विशेष निर्देश दिए -

- जिन मामलों में जांच पूरी हो चुकी है, उनकी रिपोर्ट तुरंत पोर्टल पर अपलोड करें।
- पोर्टल पर अनावश्यक पेंडेंसी न दिखाएं, प्रकरणों को समय पर विलोपित (Close) करें।
- सिर्फ कागजों में निराकरण न हो, बल्कि सीएम हेल्पलाइन और जनदर्शन के हर आवेदक से फोन पर संपर्क कर उनकी संतुष्टि लेना अनिवार्य है।

अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि अगली समीक्षा बैठक से पहले सभी विभाग अपने सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करें, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos