Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सिहावा विधायक अंबिका मरकाम के जन्मदिन पर उमड़ा जनस्नेह, ओंकार साहू समेत दिग्गज जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई....

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamar Pradesh Cg.com
Hamar Pradesh Cg.com

✍️रिपोर्ट: जयकिशन साहू, ब्लॉक रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

नगरी। सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम का जन्मदिवस 30 अक्टूबर को हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर सुबह से देर शाम तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और क्षेत्रवासी समारोह में पहुंचे और विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

 

धमतरी विधायक ओंकार साहू की रही विशेष उपस्थिति

 

जन्मदिवस समारोह में धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने विधायक अंबिका मरकाम को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके अलावा विभिन्न जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी विधायक को शुभकामनाएं दीं।

 

पूजा-अर्चना, केक कटिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक

 

जन्मदिन समारोह की शुरुआत मंदिरों में पूजा-अर्चना और मंगलकामनाओं के साथ हुई। इसके बाद बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं तथा केक कटिंग और स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न गांवों से पहुंचे कलाकारों और सांस्कृतिक दलों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल बनाया।

 

कार्यक्रम में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजन, पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल, किसान कांग्रेस सहित पार्टी के विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

इसके साथ ही जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, पंचों, समाज प्रमुखों, व्यापारिक संगठनों, वरिष्ठ नागरिकों, माताओं-बहनों और युवाओं ने भी समारोह में पहुंचकर अपनी शुभकामनाएं दीं।

 

सुबह से देर शाम तक जारी रहा बधाई देने का सिलसिला

 

विधायक अंबिका मरकाम के जन्मदिवस पर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न गांवों से लोग समूहों और सामाजिक-सांस्कृतिक दलों के साथ समारोह स्थल पहुंचे। दिनभर लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। क्षेत्रवासियों के इस उत्साह और आत्मीयता ने आयोजन को यादगार बना दिया।

 

विधायक अंबिका मरकाम ने जताया सभी का आभार

 

जन्मदिवस पर मिले स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं से अभिभूत विधायक अंबिका मरकाम ने धमतरी विधायक ओंकार साहू, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों, कलाकारों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

उन्होंने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर जिस आत्मीयता और अपनत्व के साथ लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, वह उनके लिए भावुक और अविस्मरणीय क्षण है। क्षेत्रवासियों का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। यही स्नेह उन्हें जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान और जनसेवा के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

 

विधायक ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों, विभिन्न गांवों से पहुंचे प्रतिभागियों तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी साथियों और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया।

 

जनसहभागिता और आपसी प्रेम का बना यादगार अवसर

 

विधायक अंबिका मरकाम का जन्मदिवस समारोह जनसहभागिता, सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का प्रतीक बना। विभिन्न जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की सहभागिता ने आयोजन को खास बना दिया।

 

समारोह के अंत में विधायक ने एक बार फिर सभी शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos