Friday, November 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सिहावा में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, बाल विवाह रोकने ग्रामीणों ने ली शपथ

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️जिला संवाददाता जयकिशन साहू धमतरी 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

धमतरी नगरी। ग्राम पंचायत सिहावा में 27 नवंबर 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस ग्राम सभा में बाल विवाह रोकथाम को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई गई।

 

ग्राम सभा में बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों और इसकी रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने और अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई।

 

मितानिनों का किया गया सम्मान

 

कार्यक्रम के दौरान पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में सेवाएं दे रही मितानिनों का सम्मान किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया।

 

कार्यक्रम में ग्राम सभा अध्यक्ष चंद्रशेखर शांडिल्य, सरपंच उषा देवी नाग, उपसरपंच सुनील सिंह सार, सचिव मदन सेन, संजय सारथी, RHO सुनती ध्रुव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिशा, अनुपा निषाद, भारती कश्यप, राजनंदनी, हिर्देश्वरी मार्कण्डेय और चूनामणि पटेल सहित मितानिन राधिका यादव, ओम बाई और सुलोचनी नेताम मौजूद रहीं।

 

इसके अलावा P.L.V. (अधिकार मित्र) दिनेश निषाद, संध्या मानिकपुरी, पंच किशन नाग, लोकेश्वर पटेल, फैजल खान, बिरेंद्र मनहारे, ममता निषाद, पायल पटेल, जानकी शांडिल्य, इंद्रा कश्यप, विजय अग्रवणी, प्रकाश पटेल, राजकुमार कुंजम, हेमलता पटेल, खेमीन यादव, कामनी पटेल, ज्ञान यादव, दुर्गा यादव, विजय निषाद, शैलेन्द्र धेनुसेवक, बिरेंद्र और अगेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया गया।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos