स्टेट रिपोर्टर अभिषेक कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
सिरगिट्टी में अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की सख्ती, 7 आरोपी गिरफ्तार
प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर सभी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष किया गया पेश
बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अड्डेबाजी, नशाखोरी और अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान 7 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर विधि अनुसार कार्रवाई के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी एवं नशाखोरी की गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम और बीट आरक्षकों को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए थे। थाना क्षेत्र के चिन्हांकित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर लगातार चेकिंग की गई। इसी दौरान पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों ने क्षेत्र में सतत निगरानी एवं चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर अशांति नहीं फैलाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। इसके बाद सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
इन 7 आरोपियों पर हुई कार्रवाई
1. उज्जवल कश्यप, पिता संतोष कश्यप, उम्र 20 वर्ष, निवासी राम मंदिर चौक, तिफरा, थाना सिरगिट्टी।
2. आशीष प्रमाणित उर्फ आशु, पिता दिलीप प्रमाणित, उम्र 22 वर्ष, निवासी शिव विहार कॉलोनी रोड, नयापारा काला रोड, थाना सिरगिट्टी।
3. रिजवान खान, पिता स्व. इलियास खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी गणेश नगर, चुचुहियापारा, सामुदायिक भवन के पास, थाना सिरगिट्टी।
4. मोह. सिकन्दर उर्फ आदिल, पिता मोह. मोबिन, उम्र 24 वर्ष, निवासी गणेश नगर, चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी।
5. अभिषेक साहू, पिता स्व. मिलापराम साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी शांति नगर, तिफरा, थाना सिरगिट्टी।
6. प्रफुल्ल पाण्डेय उर्फ छोटू, पिता शिवकुमार पाण्डेय, उम्र 34 वर्ष, निवासी जरौधा, थाना तखतपुर।
7. नीलकमल केंवट उर्फ नीलू, पिता भेषजलाल केंवट, उम्र 24 वर्ष, निवासी जरौधा, थाना तखतपुर।
असामाजिक तत्वों पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
सिरगिट्टी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग करने, नशाखोरी करने या सार्वजनिक शांति में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी प्रभावी और कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और अड्डेबाजी, नशाखोरी तथा सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!