Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सिम्स गेट के पास शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर पेचकस से हमला, आदतन बदमाश आशीष यादव गिरफ्तार

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
58 Views 5 Min Read 0 Comments
सिम्स गेट के पास शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर पेचकस से हमला, आदतन बदमाश आशीष यादव गिरफ्तार

सिम्स गेट के पास शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर पेचकस से हमला, आदतन बदमाश आशीष यादव गिरफ्तार

बिलासपुर:

सिम्स अस्पताल के मेन गेट पर युवक से शराब के लिए अड़ीबाजी करने और पैसे देने से मना करने पर नुकीले पेचकस से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी आशीष यादव को सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा है। वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी को मुखबिर की सटीक सूचना पर गोंडपारा से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

क्या है पूरा मामला?

कोनी निवासी 21 वर्षीय राहुल श्रीवास 28 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे सिम्स अस्पताल के गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान गोंडपारा आदर्श चौक निवासी आशीष यादव (30 वर्ष) वहां पहुंचा और राहुल से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। जब राहुल ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी भड़क गया और उसने गंदी-गंदी गालियां देते हुए अपने पास रखे लोहे के नुकीले पेचकस से राहुल की हथेली पर हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान राहुल का इलाज सिम्स में कराया गया, जिसके बाद उसने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 486/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 119(1), 118(1), 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के बाद से ही आरोपी ठिकाने बदल-बदल कर फरार चल रहा था। 9 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गोंडपारा क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद हमले में इस्तेमाल किया गया लोहे का पेचकस जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos