सिमगा में आधी रात के बाद बदले हालात, विसर्जन रोककर चौक पर प्रदर्शन
Monday, September 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सिमगा में आधी रात के बाद बदले हालात, विसर्जन रोककर चौक पर प्रदर्शन

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments

सिमगा में आधी रात के बाद बदले हालात, विसर्जन रोककर चौक पर प्रदर्शन

 

सिमगा। गणेश विसर्जन के दौरान सिमगा में देर रात तक सामान्य नजर आ रहे हालात सुबह होते-होते बिगड़ गए। पुलिस और गणेश उत्सव समिति के बीच विवाद के बाद मामला गरमा गया। पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और समिति में आक्रोश फैल गया।

 

बताया जा रहा है कि रात करीब ढाई बजे तक गणेश विसर्जन की प्रक्रिया जारी थी और स्थिति सामान्य थी। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। नाराज समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने विसर्जन यात्रा को बीच रास्ते से वापस लाकर चौक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

इसके बाद बड़ी संख्या में लोग चौक पर जुट गए और चक्का जाम कर दिया। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया सहित कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। देखते ही देखते चौक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

 

प्रदर्शनकारियों ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि जब तक मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक सिमगा बंद रखा जाएगा।

 

फिलहाल चौक पर बड़ी संख्या में लोग धरने पर बैठे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और विवाद की वास्तविक वजह क्या रही, इसे लेकर प्रशासन के आधिकारिक बयान का इंतजार है।

 

सिमगा में हुए पूरे घटनाक्रम और मौके के हालात का वीडियो देदेखें।

 

REPORTER - L. N. BANJARE

 

HamarPradeshCG.com

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos