Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मतदाता सूची प्रकाशित, 30 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति का मौका

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मतदाता सूची प्रकाशित, 30 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति का मौका

 

नगरीय निकाय के 30 वार्डों में 23,143 मतदाता दर्ज, नाम जोड़ने और त्रुटि सुधार के लिए कर सकेंगे आवेदन

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 अक्टूबर 2026। नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2026 के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में मतदाता सूची संबंधित मतदान केंद्रों पर अवलोकन के लिए उपलब्ध कराई गई है।

 

नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के 15 वार्डों में 18,445 तथा नगर पंचायत बिलाईगढ़ के 15 वार्डों में 4,698 मतदाता दर्ज हैं। इस तरह दोनों नगरीय निकायों में कुल 23,143 मतदाता हैं, जिनमें 11,904 महिलाएं और 11,239 पुरुष शामिल हैं।

 

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने या नाम विलोपित कराने के लिए 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। इसके लिए निर्धारित प्रारूप संबंधित मतदान केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।

 

इसके साथ ही जनपद पंचायत बिलाईगढ़, सारंगढ़ और बरमकेला की संबंधित ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच पदों के आम और उप निर्वाचन के लिए भी मतदाता सूची प्रकाशित की गई है।

 

जिला निर्वाचन कार्यालय ने नागरिकों से मतदाता सूची का अवलोकन कर नाम एवं अन्य विवरणों की जांच करने तथा किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने

की अपील की है।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos