Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी का शंखनाद, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

कोतरी उपार्जन केंद्र में किसानों का तिलक और पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत, कलेक्टर ने कहा— छोटे एवं वास्तविक किसानों को प्राथमिकता, अनियमितता और बिचौलियों पर होगी सख्त कार्रवाई।

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है। धान खरीदी के पहले दिन कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू (भा.प्र.से.) सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोतरी के धान उपार्जन केंद्र पहुंचीं। यहां उन्होंने कांटा-बांट और धान की ढेरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य की शुरुआत की। खरीदी शुरू होते ही किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

किसानों का तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान

 

धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसानों का पुष्पमाला पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने किसानों को नई खरीदी व्यवस्था के लिए शुभकामनाएं देते हुए अधिकारियों और समिति प्रबंधकों से केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही खरीदी कार्य को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

 

किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र का निरीक्षण करते हुए बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, पेयजल, छाया, तौल मशीनों की सटीकता और नमी मापक यंत्रों की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। छोटे एवं वास्तविक किसानों को प्राथमिकता के साथ धान खरीदी का लाभ दिलाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

बिचौलियों की संलिप्तता मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई

 

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप संपन्न होनी चाहिए। खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा बिचौलियों की संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की सुविधाओं और खरीदी व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

 

शुभारंभ अवसर पर ये रहे उपस्थित

 

इस अवसर पर सहकारिता एवं उद्योग समिति के सभापति श्री हरिहर जायसवाल, जिला खाद्य अधिकारी श्री विनय कुजूर, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री कामेश सिंह कश्यप, जिला विपणन अधिकारी श्री गुलाब सिंह राठौड़, सहकारी निरीक्षक श्री लकेश्वर देवांगन, बैंक पर्यवेक्षक श्री दीपक सिंह पैंकरा, समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

 

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों को अपनी उपज बेचने का अवसर मिलना शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खरीदी प्रक्रिया में किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और वास्तविक किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos