Friday, October 2 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गांजा तस्करी पर बड़ा शिकंजा: 103 किलो गांजा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, ₹89.75 लाख का माल जब्त  

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गांजा तस्करी पर बड़ा शिकंजा: 103 किलो गांजा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, ₹89.75 लाख का माल जब्त  

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर अब तक की बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग कार्यवाहियों में पुलिस ने कुल 103.11 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे, वाहनों और अन्य सामानों की कुल कीमत लगभग ₹89.75 लाख आंकी गई है।  

कार्रवाई 1: बेलादुला (थाना सरसीवा) क्षेत्र में आयशर ट्रक से जब्ती

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से उत्तर प्रदेश की तरफ एक आयशर वाहन (MH 04 NB 2816) में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है।  

जब्ती: तलाशी लेने पर वाहन के अंदर लोहे की अलमारियों के बीच छिपाकर रखे गए 35 पैकेट में कुल 39.76 किलो गांजा बरामद हुआ।  

आरोपी: मौके से यूपी निवासी अनुज कुमार गौतम और टिंकू वर्मा को गिरफ्तार किया गया।  

जब्त सामान: 39.76 किलो गांजा, आयशर वाहन, 10 टन लोहे की चद्दर और मोबाइल (कुल मूल्य लगभग ₹45.20 लाख)।  

कार्रवाई 2: थाना भटगांव क्षेत्र में कारों से तस्करी और पायलेटिंग का पर्दाफाश

थाना भटगांव पुलिस द्वारा जांच (MCP) के दौरान सारंगढ़ की ओर से आ रही ऑल्टो और फ्रोंक्स कारों की घेराबंदी कर पकड़ा गया। ऑल्टो कार में सवार आरोपी फ्रोंक्स कार को पायलेटिंग दे रहे थे।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos