Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सारंगढ़-बिलाईगढ़: महानदी के बढ़ते जलस्तर से क्षेत्र के तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
सारंगढ़-बिलाईगढ़: महानदी के बढ़ते जलस्तर से क्षेत्र के तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

 

जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण नदी का पानी आबादी वाले क्षेत्रों और खेतों में तेजी से प्रवेश कर रहा है, जिससे ग्रामीणों और किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का धरातली निरीक्षण किया।

बिलाईगढ़ के छाया विधायक एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पंचायत सदस्य डॉ. दिनेश जांगडे (एम.डी.) ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत बड़े गांतूली एवं बरभाठा क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान महानदी का पानी गांवों की ओर बढ़ते देखा गया, जिससे निचले बस्तियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ के पानी में किसानों की विशाल फसलें भी पूरी तरह डूबकर जलमग्न हो गई हैं, जिससे भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है।

निरीक्षण के दौरान डॉ. दिनेश जांगडे ने स्थानीय ग्रामीणों और किसानों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं परेशानियों को आत्मीयता से सुना। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि प्रभावित परिवारों को तत्काल खाद्यान्न, सुरक्षित आश्रय, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही, डूब चुकी फसलों का त्वरित सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos