✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, 10 ASI समेत 61 पुलिसकर्मियों के तबादले
कानून-व्यवस्था मजबूत करने एसपी सुनील शर्मा ने जारी किया आदेश, थानों, चौकियों और विभिन्न शाखाओं में किया गया फेरबदल**
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने 29 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर 10 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) सहित कुल 61 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है।
जारी आदेश में कुल 61 पुलिसकर्मियों के नाम, उनकी वर्तमान पदस्थापना तथा नवीन पदस्थापना का विस्तृत विवरण शामिल किया गया है। प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है।
इस फेरबदल के तहत जिले के विभिन्न थानों, पुलिस चौकियों, यातायात सेल, महिला सेल, आरक्षित केंद्र सहित अन्य शाखाओं में पदस्थापना में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार भटगांव, डोंगरीपाली, बरमकेला, सरिया, सारंगढ़, बिलाईगढ़, कोसीर, सलिहा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को यातायात सेल, महिला सेल, पुलिस नियंत्रण कक्ष और अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं में पदस्थ किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के माध्यम से विभिन्न थानों एवं इकाइयों में पुलिस बल की उपलब्धता और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह, संवेदनशील और प्र
भावी बनाना है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!