सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना सरिया पुलिस ने कच्ची महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

दिनांक 10.10.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी दिनेश मिरी पिता समारू मिरी,निवासी ग्राम पिहरा, थाना सरिया के कब्जे से बिना नंबर की टीवीएस जुपिटर स्कूटी की डिक्की में रखी 8 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। इसके उपरांत पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी जप्त की जिसकी कुल कीमत 81,600 रुपये है।

साथ ही,आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 253/2026, धारा 34(2) और 59(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos