Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश घोषित

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
52 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश घोषित

 

चक्रवात ‘अर्नब’ और अतिवृष्टि की आशंका के चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

 

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश रहेगा।

 

यह आदेश कलेक्टर की अनुमति से जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

विशेष सूचना: जिले के सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

 दिए गए हैं।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos