Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला: अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, रेत से भरे 3 ट्रैक्टर और चूनापत्थर के 2 हाइवा जब्त

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला: अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, रेत से भरे 3 ट्रैक्टर और चूनापत्थर के 2 हाइवा जब्त

रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर 

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला: अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, रेत से भरे 3 ट्रैक्टर और चूनापत्थर के 2 हाइवा जब्त

सारसीवां/भटगांव:
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के सख्त निर्देशों के बाद खनिज विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने सारसीवां और भटगांव क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहे कुल 5 वाहनों को जब्त किया है।
कार्रवाई की मुख्य बातें:
जब्त वाहन: कार्रवाई के दौरान अवैध रेत परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर और चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते हुए 2 हाइवा पकड़े गए।
सुरक्षा और अगली कार्रवाई: पकड़े गए सभी 5 वाहनों को स्थानीय थानों की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा करा दिया गया है। संबंधित वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत विधिवत जुर्माने व प्रकरण की कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनिज संपदा के अवैध दोहन को रोकने के लिए इस तरह की औचक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos