Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सारंगढ़–बिलाईगढ़ के 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर और वैष्णोमाता के दर्शन, 2 नवंबर तक भेजनी होगी सूची

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़ के 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर और वैष्णोमाता के दर्शन, 2 नवंबर तक भेजनी होगी सूची

 

10 से 15 नवंबर तक होगी तीर्थ यात्रा, पात्र हितग्राहियों का सत्यापन अनिवार्य**

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 29 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के 14 श्रद्धालुओं को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर, वैष्णोमाता मंदिर और वाघा बॉर्डर के दर्शन का अवसर मिलेगा। यात्रा 10 से 15 नवंबर तक निर्धारित है। तीर्थ यात्रा रायपुर रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होगी।

 

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने संबंधित जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों को पात्र यात्रियों की सूची तैयार कर 2 नवंबर 2026 तक जमा करने के निर्देश दिए हैं। जिले के लिए 14 यात्रियों के साथ एक अनुरक्षक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

जनपद पंचायत बरमकेला से 4, सारंगढ़ से 4 और बिलाईगढ़ से 3 यात्रियों का लक्ष्य है। शेष 3 यात्रियों का चयन जिले के नगरीय निकायों से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार किया जाएगा।

 

योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं सहित पात्र आवेदकों की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन मिलने पर लॉटरी के माध्यम से चयन होगा। यात्रा के लिए आवेदकों का चिकित्सकीय स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य है। चयन के दौरान उनकी स्वास्थ्य स्थिति और पैदल चलने की क्षमता का भी ध्यान रखा जाएगा।

 

योजना में ग्रामीण क्षेत्र के 75 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र के 25 प्रतिशत हितग्राहियों को शामिल करने का प्रावधान है। इच्छुक पात्र आवेदक संबंधित जनपद पंचायत या नगरीय निकाय से संपर्क

 कर सकते हैं।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos