Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सामान्य सभा में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर जनप्रतिनिधियों में नाराजगी*

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
सामान्य सभा में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर जनप्रतिनिधियों में नाराजगी*

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज 
रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद 

* *सामान्य सभा में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर जनप्रतिनिधियों में नाराजगी*
* गरियाबंद जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में उस वक्त गहमा-गहमी देखने को मिली, जब कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी बैठक से नदारद रहे।

वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, श्रम विभाग, क्रीड़ा, पीएमजीएसवाई, कृषि, उद्यानिकी और विद्युत विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जनपद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कड़ी नाराजगी जताई।

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इन विभागों का सीधा संबंध ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आम लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने से है। लेकिन अधिकारियों की गैरमौजूदगी के चलते ग्रामीणों की समस्याओं पर प्रभावी चर्चा नहीं हो पा रही है। शासन की योजनाओं का सही तरीके से प्रचार-प्रसार नहीं होने और ग्रामीणों तक जरूरी जानकारी नहीं पहुंचने के कारण पात्र हितग्राही भी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।

बैठक में अधिकारियों की गैरमौजूदगी को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित रहने वाले संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos