सागरपाली की बदहाल सड़क पर शासन-प्रशासन मौन! आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? ग्रामीणों का सवाल – कितने साल और करना पड़ेगा इंतजार?
सरायपाली। सरायपाली से सरसींवा मार्ग के बीच स्थित सागारपाली में सड़क की बदहाल स्थिति अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और पानी जमा होने से राहगीरों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की हालत देखकर ऐसा लगता है मानो इस मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। दोपहिया वाहन चालकों से लेकर राहगीरों तक सभी को जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। थोड़ी सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर शासन-प्रशासन का इस ओर ध्यान क्यों नहीं जा रहा है? स्थानीय लोगों द्वारा इस समस्या को लेकर न जाने कितने आवेदन और शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। आवेदन देते-देते लोग थक चुके हैं, लेकिन सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब इस समस्या को गंभीरता से लेंगे? क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है? सागारपाली के लोगों को आखिर कब इस बदहाल सड़क से मुक्ति मिलेगी? और कितने साल तक जनता को इसी तरह परेशानियां झेलनी पड़ेंगी?
जनता की शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग है कि इस सड़क की तत्काल सुध ली जाए और जल्द से जल्द मरम्मत एवं स्थायी निर्माण कार्य कराया जाए। केवल आश्वासन नहीं, अब जमीन पर काम दिखाई देना चाहिए।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब जागता है और सागारपाली की जनता को इस समस्या से कब राहत मिलती है।
रिपोर्ट: देवाराम चौहान
ब्लॉक रिपोर्टर – हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
6/11/2026
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!