Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

🟪साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे म्यूल बैंक खातों पर कांकेर पुलिस की कार्रवाई

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

पद: जिला रिपोर्टर 

जिला: कांकेर

नाम: शैलेन्द्र जैन

 

🟪 छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के म्यूल खाते के माध्यम से साइबर ठगी की रकम का लेन-देन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

🟪बैंक खाते के विरुद्ध विभिन्न राज्यों से कुल 12 साइबर शिकायतें दर्ज।करीब ₹1,01,64,435 की साइबर ठगी से संबंधित रकम का लेन-देन ।

🟪आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, पैन कार्ड एवं 02 मोबाइल फोन जब्त।

 

🔳 घटना का संक्षिप्त विवरण

◽पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 

◽ इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर श्री कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना पखांजूर पुलिस एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

 

◽भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर क्राइम पोर्टल एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में थाना पखांजूर क्षेत्र के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के खाता क्रमांक 77112765815 का परीक्षण किया गया। जांच में उक्त खाते का उपयोग विभिन्न राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया जाना पाया गया। उक्त बैंक खाते के विरुद्ध अलग-अलग राज्यों से कुल 12 साइबर शिकायतें दर्ज थीं तथा खाते में साइबर ठगी से संबंधित रकम प्राप्त होने की जानकारी सामने आई।

 

◽जांच में उक्त बैंक खाते के धारक सिराज बैरागी, पिता कृष्णपद बैरागी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पीव्ही-42 विद्यानगर, थाना पखांजूर की संलिप्तता सामने आने पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 181/2026, धारा 318(2), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

◽विवेचना के दौरान आरोपी सिराज बैरागी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी सूरज दास, पिता शंकर दास, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पीव्ही-13 श्यामनगर, थाना पखांजूर के साथ मिलकर पीड़ित व्यक्तियों से धोखाधड़ी कर प्राप्त रकम का अपने बैंक खाते के माध्यम से लेन-देन करना स्वीकार किया।

 

◽पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की पासबुक, पैन कार्ड एवं 02 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। प्रकरण में आरोपियों की भूमिका एवं साइबर ठगी से संबंधित वित्तीय लेन-देन के संबंध में विस्तृत विवेचना की जा रही है।

 

🔳 गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. सिराज बैरागी, पिता कृष्णपद बैरागी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पीव्ही-42 विद्यानगर, थाना पखांजूर, जिला कांकेर।

2. सूरज दास, पिता शंकर दास, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पीव्ही-13 श्यामनगर, थाना पखांजूर, जिला कांकेर।

 

🔳 जब्त सामग्री

1. छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की पासबुक।

2. एक पैन कार्ड।

3. 02 नग मोबाइल फोन।

 

🔳 कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक श्री तेज कुमार वर्मा,सहायक उप निरीक्षक श्री निमई चन्द्र डे, श्री वेदन सलामे, प्रधान आरक्षक श्री लिहेन्द्र देवांगन, आरक्षक श्री जोसेफ बड़ा, श्री बशीर खान, श्री राकेश मण्डावी उर्फ रानी तथा साइबर सेल कांकेर के आरक्षक क्रमांक 2002 श्री छत्रेश जैन एवं आरक्षक क्रमांक 1416 श्री तिरिथ दिवाकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

📢 कांकेर पुलिस की आम नागरिकों से अपील

◽साइबर अपराधी आम नागरिकों की बैंकिंग जानकारी एवं बैंक खातों का दुरुपयोग कर ठगी की रकम का लेन-देन करते हैं। कई बार बैंक खाताधारक लालच अथवा कमीशन के झांसे में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी दूसरे व्यक्तियों को उपलब्ध करा देते हैं। ऐसे बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने एवं स्थानांतरित करने में किया जाता है।अनजाने में साइबर अपराधियों के लिए म्यूल बैंक खाताधारक न बनें।

 

◽ किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक अथवा इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी उपयोग करने के लिए न दें।अपना ओटीपी (OTP), एटीएम पिन, यूपीआई पिन एवं सीवीवी नंबर किसी से साझा न करें।

 

◽ बैंक अधिकारी, पुलिस, सीबीआई अथवा अन्य सरकारी अधिकारी बनकर फोन करने वाले व्यक्तियों के झांसे में न आएं।अनजान व्यक्तियों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें तथा अनजान APK फाइल या ऐप डाउनलोड न करें।

 

◽किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos