हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर: संतन दास मानिकपुरी
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ को साइबर अपराध मुक्त बनाने के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 22 अगस्त तक विशेष “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 19 अगस्त को गरियाबंद पुलिस ने जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण डिजिटल तकनीक और सेल्फी के माध्यम से जागरूकता फैलाना रहा। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष QR कोड उपलब्ध कराए गए, जिन्हें स्कैन करने के बाद लोगों से अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा कर साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।
गरियाबंद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस डिजिटल पहल का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं और आम नागरिकों को सरल एवं रोचक तरीके से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। सोशल मीडिया के माध्यम से सेल्फी और जागरूकता संदेश साझा होने से साइबर सुरक्षा का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंच रहा है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP, पासवर्ड, ATM PIN और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।
गरियाबंद पुलिस का यह अभियान नागरिकों को डिजिटल अपराधों से बचाने और सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!