सांकरा में सेवा संकल्प अभियान का विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित, 103 आवेदनों में 88 का मौके पर निराकरण ,
आयुष्मानकार्ड,आवास योजना हितग्राहियों के हाथों से चाबी प्रदान करते हुए अरुण सार्वा के द्वारा
जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

नगरी विकासखंड नगरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, सरपंच-सचिवों, विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा ग्रामीणों की सहभागिता रही। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करना, उनकी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना रहा।
शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 88 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि 15 आवेदनों का लिखित निराकरण दर्ज किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 47 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया गया। राजस्व विभाग के 2, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 3, महिला एवं बाल विकास विभाग के 2, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 3, शिक्षा विभाग के 3, पशु चिकित्सा विभाग के 10, कृषि विभाग के 3 तथा खाद्य विभाग के 6 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। वहीं, विद्युत विभाग के 6 तथा मनरेगा क्रमांक-01 से संबंधित 9 आवेदनों का लिखित निराकरण दर्ज किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा संकल्प शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया। साथ ही जनपद अध्यक्ष महेश गोटा ,सभापति जनपद पंचायत प्रेमलता नागवंशी, जनपद सदस्य राजू गोसाई ,एवं समस्त अतिथियों के द्वारा सभा को संबोधित किया गया
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा,उपाध्यक्ष हृदय साहू,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, रवि दुबे, सभापति जनपद पंचायत प्रेमलता नागवंशी, जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाईं, मोहन पुजारी,सांकरा सरपंच नागेंद्र बोर्झा,सरपंच केशव टेकाम,गिरवर भंडारी,सरपंच शत्रुघन सरपंच नगिना सोम मोहन नाहटा भारत पटेल, जन्मेजय साहू, वीरेन्द्र पटेल,चित्रांश नागवंशी,यश साहू, देवीचंद साहू, मिथलेश साहू एसडीएम मनोज मरकाम,
तहसीलदार शिवेंद्र सिन्हा,जनपद पंचायत सीईओ विमल कुमार साहू, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ एसके ठाकुर बीपीएम हितेंद्र कुमार साहू सहित 23 ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिव उपस्थित रहे।
शिविर में राजस्व विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी -कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण और विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!