Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में शामिल हुए प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मानस पाण्डेय, समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में शामिल हुए प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मानस पाण्डेय, समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर

जिला संवाददाता
 प्रकाश कुमार साहू 


बलौदाबाजार 


हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में शामिल हुए प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मानस पाण्डेय, समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर

कसडोल। नगर कसडोल में कलार समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं विधानसभा कसडोल क्षेत्र क्रमांक 44 के सक्रिय नेता मानस पाण्डेय विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा-अर्चना कर समाजजनों को जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानस पाण्डेय ने कहा कि जायसवाल समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। यह समाज अपनी सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं, आपसी भाईचारे और समरसता के लिए जाना जाता है। समाज ने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की भावना को प्राथमिकता दी है। प्रदेश एवं देश के विकास में भी समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है।

उन्होंने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जीवन हमें साहस, पराक्रम, संगठन और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। ऐसे सामाजिक आयोजन केवल उत्सव तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज की नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत से जोड़ने का भी माध्यम बनते हैं।

मानस पाण्डेय ने आगे कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा, आपसी सहयोग, संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनकर सामाजिक विकास में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने समाजजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे हमेशा समाज के साथ खड़े रहेंगे तथा समाजहित से जुड़े कार्यों में अपनी ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर कलार समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos