Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सहस्त्रबाहु जयंती पर कलार समाज ने किया भव्य आयोजन पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

जिला संवाददाता

 प्रकाश कुमार साहू 

बलौदाबाजार 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

 

कसडोल। भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती के अवसर पर कलार समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के समक्ष शीश नवाकर समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

पूजा-अर्चना के पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें रंगोली प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ सहित अन्य गतिविधियों में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

 

इस अवसर पर कलार समाज के प्रमुख राजकुमार जायसवाल ने बताया कि भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का पर्व है। ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

 

उन्होंने आगे कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता में है। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं गौरवशाली इतिहास से जोड़ना और उन्हें शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना हम सभी का दायित्व है।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित, राजकुमार जायसवाल, फगवा जायसवाल साधु डडसेना, परमेश्वर जायसवाल मनीराम जायसवाल तुलसी जायसवाल हरि जायसवाल हृदय जायसवाल राजू जायसवाल प्रशांत जायसवाल भूपेंद्र जायसवाल चंदन जायसवाल

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos