Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सवा लाख दीयों से जगमगाएगा जगदलपुर शहर, एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
33 Views 5 Min Read 0 Comments
सवा लाख दीयों से जगमगाएगा जगदलपुर शहर, एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट 
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 
मो- नं-74156 46812

सवा लाख दीयों से जगमगाएगा जगदलपुर शहर, एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

 जगदलपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक और प्रशासनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जगदलपुर में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। अभियान के तहत माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एक साथ सवा लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे, जिससे दोनों प्रमुख स्थल रोशनी से जगमगाएंगे।

सिरहासार चौक का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, मंच व्यवस्था, दीप प्रज्वलन और लोगों के सुगम आवागमन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनसेवा पहुंचाना है। इसके तहत बस्तर में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य और विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

सवा लाख दीपों का प्रज्वलन सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश देगा। आयोजन के माध्यम से बस्तर में शांति, विकास और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने मंगलवार को महापौर संजय पांडे, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos