सर्व विप्र महिला समाज का तीज मिलन समारोह
सर्व विप्र महिला समाज द्वारा रविवार, 6 सितंबर को तीज मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन होटल टोपाज़ में होगा। समारोह में समाज की महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

समारोह में समाज की महिलाओं की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष ऋचा पाठक सहित श्रुति पांडेय, गायत्री शुक्ला, नेहा मिश्रा, वर्षा तिवारी, वंदना मिश्रा, अंशुल पांडेय, संध्या पांडेय, नीलिमा शर्मा, श्वेता शुक्ला, गायत्री तिवारी, प्रेमलता तिवारी, सविता पांडेय, अदिति मिश्रा, अल्का पांडेय, पिंकी पांडेय, वर्षा दुबे एवं विजयलक्ष्मी शर्मा सहित समाज की अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगी।

समारोह का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, पारंपरिक त्योहारों को उत्साहपूर्वक मनाने तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करना है।
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़

हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!