Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सरायपाली में अवैध क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, एक्सपायरी दवाइयां मिलने पर किया सील

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
सरायपाली में अवैध क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, एक्सपायरी दवाइयां मिलने पर किया सील

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

सरायपाली में अवैध क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, एक्सपायरी दवाइयां मिलने पर किया सील

मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल की शिकायत पर स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई

महासमुंद, 22 अक्टूबर 2026। महासमुंद जिले के सरायपाली में कथित अवैध क्लीनिक के खिलाफ स्वास्थ्य, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। झिलमिला चौक स्थित क्लीनिक के निरीक्षण के दौरान अवधिपार (एक्सपायरी) दवाइयां और उपचार में इस्तेमाल होने वाले चिकित्सकीय उपकरण मिले। इसके बाद प्रशासन ने संबंधित क्लीनिक को सील कर दिया। मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के उपचार करने की शिकायत

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में झिलमिला चौक स्थित राकेश मेडिकल से संबद्ध विनायक पणिग्रही पर बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री अथवा आवश्यक प्रमाण-पत्र के क्लीनिक संचालित करने का आरोप लगाया गया था।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह कुशवाहा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित दस्तावेजों की जांच करने के साथ दवाइयों और उपचार में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों का भी अवलोकन किया गया।

पंचनामा तैयार कर क्लीनिक सील

निरीक्षण के दौरान अवधिपार दवाइयां और चिकित्सकीय उपकरण मिलने की सूचना सीएमएचओ को दी गई। इसके बाद अनुविभागीय दंडाधिकारी, सरायपाली के आदेश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, हल्का पटवारी और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर क्लीनिक को सील कर दिया गया।

कार्रवाई में जिला नोडल अधिकारी (नर्सिंग होम एक्ट) डॉ. वी. पी. सिंह, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. केशव चंद्र साहू तथा जिला समन्वयक (आयुष्मान भारत) श्री पृथ्वी साहू शामिल रहे।

जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई

सीएमएचओ डॉ. आर. के. सिंह कुशवाहा ने कहा कि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। बिना आवश्यक चिकित्सकीय योग्यता के उपचार करना और अवधिपार दवाइयों का इस्तेमाल करना जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में ऐसी अनियमितताओं के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos