Saturday, September 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सरस्वती शिशु मंदिर डोंगरगढ़ में क्षेत्रीय शतरंज एवं योगासन कार्यक्रम का समापन

State Head - Kishor
State Head - Kishor
29 Views 5 Min Read 0 Comments
सरस्वती शिशु मंदिर डोंगरगढ़ में क्षेत्रीय शतरंज एवं योगासन कार्यक्रम का समापन

डोंगरगढ़, राजनांदगांव। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगढ़ में आयोजित क्षेत्रीय शतरंज एवं योगासन कार्यक्रम का समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

 

समारोह में ठाकुर राम कुर्रे, प्रांतीय अध्यक्ष ग्रामीण शिक्षा समिति छत्तीसगढ़, मानिक लाल साहू, सह प्रांत प्रमुख, प्राचार्य प्रकाश यादव, प्रधानाचार्य जागेश्वर निषाद एवं संभाग समन्वयक दीपक यादव सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर ठाकुर राम कुर्रे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ खेल के मैदान में विजय प्राप्त की जा सकती है। वहीं मानिक लाल साहू ने कहा कि खेल के माध्यम से मन की चंचलता को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है, जबकि योग व्यक्ति की अंतरात्मा को परमात्मा से जोड़ने का कार्य करता है।

 

प्राचार्य प्रकाश यादव ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। प्रतियोगिता में विजयी टीमों एवं प्रतिभागियों को गोल्ड मेडल एवं सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन भैया ऋषभ वाल्दे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

 

✍️ केशव साहू

रिपोर्टर – हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos