Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सत्ता की हनक या सिस्टम का सरेंडर? कलेक्टर से लेकर शिक्षा सचिव तक खामोश, क्या सीएम सचिवालय के इशारे पर चल रहा 6 साल का यह खेल?

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
77 Views 5 Min Read 0 Comments
सत्ता की हनक या सिस्टम का सरेंडर? कलेक्टर से लेकर शिक्षा सचिव तक खामोश, क्या सीएम सचिवालय के इशारे पर चल रहा 6 साल का यह खेल?

सत्ता की हनक या सिस्टम का सरेंडर? कलेक्टर से लेकर शिक्षा सचिव तक खामोश, क्या सीएम सचिवालय के इशारे पर चल रहा 6 साल का यह खेल?

 

 

बिलासपुर:

सरकारी फाइलों में 'स्थानांतरण' का मतलब सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाना होता है, लेकिन जब कोई व्याख्याता 6 साल तक आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए पुरानी कुर्सी से टस-से-मस न हो, तो सवाल सिर्फ एक शिक्षक का नहीं रह जाता। सवाल उस पूरे प्रशासनिक तंत्र का है जो आँख पर पट्टी बांधे बैठा है।

सीधे तौर पर सवाल जिला प्रशासन के मुखिया यानी जिलाधीश (कलेक्टर) पर उठता है। जिले के प्रशासनिक सर्वेसर्वा होने के नाते क्या कलेक्टर महोदय को 6 साल तक यह नहीं दिखा कि उनके ही जिले में एक व्याख्याता ट्रांसफर के बावजूद नई शाला (घुटकु) में ज्वॉइन नहीं कर रहा? क्या शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठकों में यह फाइल दबा दी गई, या फिर सब कुछ जानते हुए भी 'ऊपर' के दबाव में आँखें मूंद ली गईं?

शिक्षा सचिव और मंत्रालय की संदिग्ध चुप्पी

कलेक्टर से ऊपर जब शिक्षा सचिव और संचालनालय के बड़े अधिकारियों की बात आती है, तो मामला और भी संगीन हो जाता है।

 * क्या राज्य के शिक्षा सचिव को इस बात की खबर नहीं कि उच्च न्यायालय से कोई स्टे न मिलने के बावजूद एक शिक्षक 6 साल से खुलेआम आदेश को ठेंगा दिखा रहा है?

 * क्या मंत्रालय के पास इतना भी अधिकार या इच्छाशक्ति नहीं बची कि सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वाले पर एक विभागीय जांच तक पूरी करवा सके?

 * या फिर सचमुच कोई ऐसा रसूखदार 'अदृश्य हाथ' फाइलों के बीच आकर खड़ा हो जाता है, जिसके सामने आईएएस अधिकारियों की कलम भी कांपने लगती है?

किसका है यह वरदहस्त? शक की सुई अब सीधे 'शीर्ष' पर

जनता और शिकायतकर्ताओं के बीच अब यह चर्चा आम हो चुकी है कि जिस शिक्षक पर डीईओ, कलेक्टर और सचिव स्तर तक का कोई असर नहीं हो रहा, उसका आका आखिर है कौन? क्या यह केवल किसी स्थानीय रसूखदार नेता का दबाव है, या फिर यह संरक्षण सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय (सीएमओ) से मिल रहा है?

जब तक ऐसे प्रभावशाली मामलों में कार्रवाई नहीं होती, तब तक प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठना लाजिमी है।

अब 'सीएम हेल्पलाइन' की होगी असली परीक्षा

सरकारें बड़े-बड़े विज्ञापनों में सीएम हेल्पलाइन और जनशिकायत निवारण प्रणाली की तारीफों के पुल बांधती हैं। लेकिन इस मामले ने सिस्टम को सीधे चुनौती दे दी है:

 * क्या आम आदमी की छोटी-छोटी शिकायतों पर खानापूर्ति करने वाली सीएम हेल्पलाइन इस 6 साल पुराने रसूखदार गठजोड़ को हिला पाएगी?

 * क्या मुख्यमंत्री तक यह बात पहुंचेगी कि उनके नाम और पद की आड़ लेकर सिस्टम में बैठे कुंभकरण जांच को दबा रहे हैं?

यदि इतने बड़े खुलासे, दस्तावेजों और हाईकोर्ट के रुख के बाद भी कलेक्टर, सचिव और शासन तंत्र कोई सख्त कदम नहीं उठाते, तो यह साबित हो जाएगा कि नियम-कायदे सिर्फ आम जनता के लिए हैं; रसूखदारों के लिए तो कानून भी अपनी आँखें बंद कर लेता है।

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos