हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
ब्लॉक रिपोर्टर नीलमणी साहू
कुरूद जिला धमतरी
*सिर्री* । सतनामी समाज के संगठनात्मक चुनाव में कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष पद पर तिलक भारती ने जीत दर्ज की है। 1 नवंबर को हुए मतदान में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश भतपहरी को 10 मतों से पराजित किया। तिलक भारती को पतंग छाप पर 178 मत मिले, जबकि रमेश भतपहरी को चश्मा छाप पर 168 मत प्राप्त हुए। चुनाव में कुल 354 मतदाताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। शुरुआती दौर से ही दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। अंत में तिलक भारती को विजयी घोषित किया गया। सतनामी समाज के जिला संगठन के चुनाव के लिए रविवार को जिले के विभिन्न विकासखंडों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। धमतरी शहर के लिए हटकेशर स्थित सतनाम सामुदायिक भवन, धमतरी ग्रामीण के लिए देवपुर सहित मगरलोड, नगरी, भखारा और कुरूद में मतदान कराया गया। समाज के लोगों ने उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लिया। जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष तिलक भारती ने समाज के मतदाताओं और समर्थकों का आभार जताया।
*समाज की एकजुटता | और विकास प्राथमिकता*
नवनिर्वाचित अध्यक्ष तिलक भारती ने कहा कि यह जीत किसी एक
व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज के विश्वास और सहयोग की है। उनकी प्राथमिकता समाज को
संगठित करना, सामाजिक एकता मजबूत करना और युवाओं को समाज की गतिविधियों से जोड़ना होगा। शैक्षणिक, सामाजिक और संगठनात्मक विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर काम करेंगे।
विभिन्न विकासखंडों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। धमतरी शहर के लिए हटकेशर स्थित सतनाम सामुदायिक भवन, धमतरी ग्रामीण के लिए देवपुर सहित मगरलोड, नगरी, भखारा और कुरूद में मतदान कराया गया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!