Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सड़क सुरक्षा की अनोखी पहल: बस्तर के चार प्रमुख गांवों में खुला हेलमेट बैंक*

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
69 Views 5 Min Read 0 Comments
सड़क सुरक्षा की अनोखी पहल: बस्तर के चार प्रमुख गांवों में खुला हेलमेट बैंक*

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़*
*स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट, जगदलपुर*

*सड़क सुरक्षा की अनोखी पहल: बस्तर के चार प्रमुख गांवों में खुला हेलमेट बैंक*

*जगदलपुर, 10 सितंबर 2026/* सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने एक नवाचारी पहल की है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के चार महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों - करंदोला, बालेंगा, कुदालगांव और घाट लोहंगा में हेलमेट बैंक की स्थापना की गई है।

एसडीएम बस्तर श्री गगन शर्मा ने बताया कि करंदोला, बालेंगा और कुदालगांव राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर स्थित हैं, जहां तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में दोपहिया चालकों के लिए दुर्घटना का जोखिम अधिक रहता है। इन स्थानों पर शुरू हुआ हेलमेट बैंक राहगीरों को तत्काल सुरक्षा कवच प्रदान करेगा।

वहीं घाट लोहंगा क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण रोजमर्रा के काम, व्यापार और अन्य कार्यों से जगदलपुर आते-जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हेलमेट की सहज उपलब्धता न होने से लोग अक्सर बिना हेलमेट के ही यात्रा करते हैं। अब इस व्यवस्था से वे यात्रा शुरू करने से पहले आसानी से हेलमेट प्राप्त कर सकेंगे।

प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य केवल यातायात नियमों का पालन कराना नहीं, बल्कि आमजन के जीवन की रक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना है, जिसकी ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos