ग्राम बोंदा के पास अज्ञात पिकअप ने वृद्ध को मारी टक्कर, पिकअप समेत चालक फरार
सरायपाली। ग्राम बोंदा के पास शुक्रवार शाम सड़क हादसे में एक वृद्ध घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अज्ञात पिकअप वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वृद्ध सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल वृद्ध की मदद की। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए फरार पिकअप वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
रिपोर्टर- हेतराम साहू हमर प्रदेश न्यूज़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!