✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेचकर अपना जीवन-यापन करने वाली मीरा के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास बन गया। उस समय मीरा भी हैरान रह गई, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का काफिला अचानक उसके पसरे के पास जाकर रुक गया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए मीरा के पसरे से ही मिट्टी का दीया खरीदा। मुख्यमंत्री का यह सहज और आत्मीय व्यवहार छोटे स्तर पर व्यवसाय कर अपनी आजीविका चलाने वाली मीरा के श्रम, स्वाभिमान और स्वावलंबन के सम्मान का संदेश दे गया।
स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को अपनाने तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि 17 सितंबर की संध्या ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर सेवा संकल्प अभियान से जुड़ें और स्थानीय कारीगरों एवं छोटे व्यवसायियों का उत्साह बढ़ाएं।
मुख्यमंत्री द्वारा सड़क किनारे दीये बेच रही मीरा से दीया खरीदने की पहल ने यह संदेश दिया कि स्थानीय मेहनतकश लोगों को सम्मान और उनके उत्पादों को प्रोत्साहन देना ही आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!