Saturday, November 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

संविधान दिवस पर बीसीएस कॉलेज में गूंजा विकसित भारत का संदेश, पद्मश्री शमशाद बेगम ने साझा किया महिला सशक्तिकरण का प्रेरक सफर

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️जिला संवाददाता जयकिशन साहू धमतरी 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

धमतरी। बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के प्राचार्य श्री विनोद कुमार पाठक के मार्गदर्शन में विधि विभागाध्यक्ष प्रो. दुर्गेश प्रसाद के द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर बी.सी.एस. गवर्मेंट पी.जी. कालेज धमतरी में खेल एवं युवा कल्याण विभाग धमतरी के तहत संयुक्त रूप से विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री शमशाद बेगम , विशिष्ट अतिथि अपर कलेक्टर धमतरी प्रीति दुर्गम, अनुविभागीय अधिकारी धमतरी मुकेश बजाज रहे तथा कार्यक्रम अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री विनोद कुमार पाठक के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती की पूजा अर्चना और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की छायाचित्र में माल्यार्पण से हुवा। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि माननीय अपर कलेक्टर के द्वारा संविधान के महत्व में जानकारी दिया तत्पश्चात अनुविभागीय अधिकारी धमतरी के द्वारा संविधान की विशेषताओं का वर्णन करते हुए बताया कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान था भारतीय संविधान का निर्माण संविधान सभा के ड्राफ्टिंग कमेटिबके द्वारा बनाया गया था जिसमे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का सबसे ज्यादा योगदान था इस कारण से हमसे भारतीय सविधान के निर्माता और शिल्पकार कहा जाता है उद्बोधन के आगे कड़ी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शमशाद बेगम ने अपने व्यक्तत्व मे अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वह कितनीं परेशानियों का सामना करते हुए उन्होंने ने महिला शसक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य किया है उन्होंने ने ग्रामीण और शहरी अंचलो में महिला कमांडो का निर्माण किया जो अपने गांव और वार्डो में घूमघूम कर लोगो को नशा न करने, अपराधों से दूर रहने के लिए समझाइस देते थे और अपने गांव और वार्ड में शांति व्यवस्था बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते थे जिसका परिणाम कई जगहों में देखने को भी मिला है माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा आगे बताया गया कि महिलाओं को शसक्त बनानां उनका प्रमुख लक्ष्य था और आज भी यही आगे भी रहेगा जिसके लिए वो आज वर्तमान में भी कार्य कर रहे है और आगे भविष्य में भी कार्य करते रहेंगे। मुख्य अतिथि के उद्बोधन के पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा भारतीय संविधान का वाचन किया गया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार पाठक , विधि विभाग के विभागाध्यक्ष सहा. प्राध्यापक श्री दुर्गेश प्रसाद व अन्य सहा. प्राध्यापक, श्री पंकज जैन, डॉ. सपना ताम्रकार, डॉ. प्रेमनाथ भारती, सहा.प्राध्यापक श्रीमती गायत्री लहरे , पंकज डोडवानी और गोपी कुर्रे, श्रुति डोंगरे एवं अन्य संकाय के प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos