✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज संवाददाता सचिन सिंह जिला प्रमुख बीजापुर
🟪 *पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के अधिकारी-कर्मचारियों और जवानों ने लिया हिस्सा।*
🟪 *पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता ने दिलाई संविधान की शपथ।*
🔳 संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बीजापुर में संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के जवानों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप शपथ दिलाई गई।
🔳 कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जवानों ने भारत के संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए संविधान के आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों का पालन करने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने का संकल्प लिया।
🔳 इस अवसर पर संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प लिया गया।
🔳 जिले के थानों में भी अधिकारी कर्मचारियों जवानों के द्वारा भारत के सविधान पर निष्ठा रखते हुए संविधान के आदर्शो, मूल्यों एवं विद्धांतों का पालन करने तथा देश की एकता, अखण्डता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाये रखने का संकल्प लिया गया ।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!