Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

संविधान दिवस पर धमतरी कलेक्टोरेट में लिया गया संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान के मूल्यों के प्रति जताई प्रतिबद्धता

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

जिला संवाददाता जयकिशन साहू धमतरी 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

धमतरी। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को धमतरी कलेक्टोरेट परिसर में संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के ईमानदारी से निर्वहन का संकल्प लिया गया। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया।

 

इस दौरान सभी ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करने तथा अपने शासकीय दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करने की शपथ ली।

 

अधिकारियों-कर्मचारियों ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने, प्रत्येक नागरिक की गरिमा का सम्मान करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

26 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस?

 

भारतीय संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को देश के संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस नागरिकों और लोकसेवकों को संविधान के प्रति अपने अधिकारों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos