Home /
खबरे काम की /
संविधान दिवस पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, प्रस्तावना का किया वाचन
संविधान दिवस पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, प्रस्तावना का किया वाचन
✍️ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
मुंगेली जिला
लोरमी/मुंगेली। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार मुंगेली एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नागेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोरमी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मारूकापा पहुंचकर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों तथा कर्तव्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष नागेश गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है, जिसकी रक्षा करना हम सभी युवाओं का परम कर्तव्य है। इस अवसर पर नितेश चतुर्वेदी, सागर जायसवाल, अंजय साकत अमित भार्गव, हर्ष माथुर, कुशेन बघेल, तोपेश बघेल, नीलकमल, प्रेमसागर भार्गव, हसन बघेल सहित एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं स्थानीय युवा उपस्थित रहे।
Written by
State Head - KISHOR_HP
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!