Home /
खबरे काम की /
संतान प्राप्ति के दवाई देने के बहाने गहने लूटने वाले फरार आरोपी को भानुप्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
संतान प्राप्ति के दवाई देने के बहाने गहने लूटने वाले फरार आरोपी को भानुप्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
पद: जिला रिपोर्टर
जिला: कांकेर
नाम: शैलेन्द्र जैन
🔷 *आरोपी :- (1) जोत कुमार ठाकुर पिता स्वर्गीय बाबूलाल ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी शांति चौक टेड़ेसरा थाना सोमानी जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ (2) आरोपी गोकुल पिता मनीझर उम्र 27 वर्ष निवासी आतापारा आरीकोनारी थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव
को किया गया गिरफ्तार।*
🔷*जब्ती* - सोने के लॉकेट 4 नग, घटना मे प्रयुक्त मोबाइल फोन, घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल
🔷*मामले का संक्षिप्त विवरण:-*
प्रार्थिया थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.09.2026 को पांच लोग जिनमें जो कुमार ठाकुर निवासी टेडेसरा राजनांदगांव एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थिया के घर आकर निसंतान की दवाई देने आये थे, दवाई देकर दवाई की कीमत 3700 रुपये मांगे जाने पर मो. नं. 8305488367 पर ऑनलाइन भुगतान किया गया था।
जिसके पश्चात् दिनांक 30.09.2026 को उक्त व्यक्ति पुनः प्रार्थिया के घर आये और हाथ की नाड़ी देखे और बोले कि किसी ने कुछ कर दिया है। उसकी काट करना पड़ेगा, उसके लिए 12000 रुपये मांग किया गया, पैसा नहीं होना बताने पर, काम होने के बाद देना बोलकर कुछ आरोपीगण द्वारा काट करने के नाम पर कुछ काम कर दिये की प्रार्थिया को कुछ याद नहीं रहा। आरोपीगण द्वारा प्रार्थिया के पहने हुए सोने का मंगलसूत्र 35000 रुपये तथा चांदी का पायल लगभग कीमती 6000 रुपये को उतार कर देने को कहा गया एवं उन लोगों के द्वारा सम्मोहन कर मांगा गया एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने से पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपियों के
विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔷 *मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री निखिल अशोक राखेचा, (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में एवं मार्गदर्शन में श्री शेरबहादुर सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर जिला उ0ब0कांकेर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई*।
🔷 विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी :- (1) जोत कुमार ठाकुर पिता स्वर्गीय बाबूलाल ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी शांति चौक टेड़ेसरा थाना सोमानी जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ (2) आरोपी गोकुल पिता मनीझर उम्र 27 वर्ष निवासी आतापारा आरीकोनारी थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांवको
हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कबूल करना स्वीकार करने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
🔷 *पुलिस टीम का विवरण:-*
◽ निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, सहायक उपनिरीक्षक रामवीर जाड़े, आरक्षक क्रमांक 735 राजकुमार यादव,
Written by
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!