श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने आठवीं बार जीता महिला एशिया कप
Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने आठवीं बार जीता महिला एशिया कप

संपादक
संपादक
55 Views 5 Min Read 0 Comments
श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने आठवीं बार जीता महिला एशिया कप

श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने आठवीं बार जीता महिला एशिया कप

दुबई, 14 सितंबर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने 68 रन और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 59 रन की शानदार पारियां खेलीं। दोनों ने मजबूत साझेदारी कर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 111 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से श्री चरणी ने 4 विकेट, जबकि दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

आदर्श शर्मा ब्लॉक रिपोर्टर 
बिलासपुर छत्तीसगढ़ 
हमर प्रदेश सी जी

संपादक
Written by

संपादक

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos