*श्रीराम स्मृति उपवन खल्लारी में 27 सितंबर को ग्यारहवां वार्षिक तरुपुत्र जन्मोत्सव*
खल्लारी/ श्री पर्यावरण वृक्ष गंगा अभियान के तहत श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ खल्लारी द्वारा संचालित श्रीराम स्मृति उपवन में ग्यारहवां वार्षिक तरुपुत्र जन्मोत्सव रविवार 27 सितंबर को मनाया जाएगा। उक्त कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक होगा। इसमें वृक्षों का पूजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
खल्लारी स्थित श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ के सदस्य रामकुमार देवांगन ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी की सुक्ष्म स्मृति संरक्षण में, धार्मिक पर्यटन स्थल के मॉ खल्लारी की पावन गोद में स्थापित श्री राम स्मृति उपवन में रोपित तरु पुत्र (वृक्षों) का ग्यारहवां वार्षिक जन्मोत्सव संस्कार एवं गंगा अभियान का आयोजन होगा। संचालक मंडल श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ खल्लारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी तरु माता-पिता एवं श्रद्धालु भक्तगण परिवार सादर आमंत्रित हैं। वहीं पर्यावरण संरक्षण के इस अनूठे आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील संचालक मंडल द्वारा की गई है
गिरवर साहू
स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़
मो.9165340227
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!