श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद झूला विसर्जन, भक्तों ने दी भावपूर्ण विदाई
बड़ेराजपुर/कोपरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ग्राम में श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई तथा आकर्षक झूला सजाया गया। जन्मोत्सव के बाद परंपरा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के झूले का विधि-विधान से विसर्जन किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ भगवान श्रीकृष्ण को भावपूर्ण विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु आयोजन में शामिल हुए।
भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
झूला विसर्जन कार्यक्रम के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति और ग्रामीणों ने मिलकर भंडारे की व्यवस्था संभाली तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
आयोजकों ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और आगामी वर्षों में भी इसी तरह धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को मिल-जुलकर मनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: खिलेश कुमार नाग
जिला संवाददाता, हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
कोण्डागांव
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ — hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!