Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

श्री हनुमान मंदिर में अखण्ड कीर्तन संपन्ना हुआ|

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

 

।। ॐ श्री परमात्मने नमः ।।

सच्चिदानंद रूपाय विश्वोत्पत्यादि हेतवे तापत्रय विनाशाय श्री कृष्णाय वयं नमः

" श्री श्री 1008 श्री श्रधेय योगीराज स्वामी जगते यानंद जी महाराज की जय हो "

 

आमंत्रण (20 वाँ वर्ष)

श्रीमान् / श्रीमती ...........

आज सारे संसार में जीवन की जटिलताएं बढ़ती जा रही है अधिकतर लोग अपनी असीमित भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में संलग्न है। परस्पर ईर्ष्या, द्वेष, वैमनस्य, कलह और हिंसा के वातावरण में अशांत की स्थिति है। अधिकतर लोग मानसिक तनाव का शिकार बनते जा रहे है। कलिकाल का प्रकोप सर्वत्र व्याप्त है।

कलिकाल में मानव कल्याण और विश्व शांति के लिए श्री हरि-नाम के अतिरिक्त कोई दूसरा साधन नहीं है। भगवान श्री हरि का नाम ही एकमात्र जीवन का सहारा है। विपत्ति से निजात पाने के लिए आज भी भगवान नाम का स्मरण एकमात्र उपाय है।

मर्यादा पुरूषोतम श्री रामचन्द्र जी एवं भक्त वत्सल श्री हनुमान जी की असीम कृपा से कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरूनानक जयंती के शुभअवसर पर दिनांक 24 नवम्बर 2026 दिन - मंगलवार को प्रातः 6 बजे से सायं 06बजे तक भगवान नाम का अखण्ड जप एवं संकीर्तन हुआ |

"श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेव"

तत्पश्चात् उसी दिन सायं 06 बजे से हवन कार्यक्रम का आयोजन श्री हनुमान मंदिर हटौद बेरियल नाका (तिगड्डा पावन धाम, बैगनडबरी, कसडोल) मे किया गया 

 

टीप:- इस शुभ अवसर पर दोपहर दो बजे, सात्विक पौधा का वृक्षारोपण किया गया।

प्रतिक्षारत् - अनुराग मिश्रा, लक्ष्मण प्रसाद साहू, गणेश साहू, राजसोनी, सुनिल साहू, चन्द्रशेखर सोनी, असीम मिश्रा, भोलाशंकर, हेमलाल साहू, दिलीप साहू, खुमेश्वर, सेवकराम, खेमचंद, भागीरथी, फागुलाल साहू, पदुम नाथ, राजेन्द्र कंवर, संतोष कुमार एवं समस्त सदस्यगण हनुमान मंदिर समिति

तिगड्डा पावन धाम, बैगनडबरी, कसडोल

विनीत

कृष्णकुमार मिश्रा (अधिवक्ता एवं नोटरी)

अशोक कुमार साहू (से.नि. व्याख्याता)

बैगनडबरी, (कसडोल)

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos