Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत गरियाबंद से 94 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या रवाना

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 

जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद 

 

जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को किया रवाना, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह और भक्ति का उल्लास

 

गरियाबंद, श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आज गरियाबंद जिले से 94 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट परिसर से जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया तथा उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

 

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, जनपद पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष श्री लेखराम साहू, वरिष्ठ नागरिक श्री सुरेंद्र सोनटेके, श्री राधेश्याम सोनवानी, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री डीपी ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने तीर्थयात्रियों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

 

श्रीरामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है। यह योजना उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखती है, जो आर्थिक अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण अयोध्या की तीर्थयात्रा नहीं कर पाते। जिले से रवाना हुए श्रद्धालुओं में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन को लेकर उत्साह और श्रद्धा का भाव देखने को मिला। यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं ने इस अवसर को सौभाग्यपूर्ण बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

 

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि श्रीरामलला दर्शन योजना श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को सम्मान देने वाली महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से लोगों को प्रभु श्रीराम के दर्शन और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos