*श्री गोवर्धन प्रसाद खूटे, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के एक कर्मचारी आज हुए सेवानिवृत्त ।*
बिलासपुर, 31 अगस्त 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय बिलासपुर में आज श्री गोवर्धन प्रसाद खूटे, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर एवं श्री रमेश, हॉस्पिटल असिस्टेंट, केंद्रीय चिकित्सालय, बिलासपुर अपने दीर्घ एवं समर्पित रेल सेवाकाल को पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर आयोजित सादे एवं गरिमापूर्ण समारोहों में दोनों रेलकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई तथा रेलवे की सेवा में उनके दीर्घकालीन योगदान को स्मरण किया गया।

महाप्रबंधक कार्यालय में आयोजित समारोह में श्री गोवर्धन प्रसाद खूटे, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, 36 वर्षों की समर्पित रेल सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी सेवा से संबंधित बंदोबस्त राशि का चेक सौंपा।
महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने श्री खूटे के दीर्घ सेवाकाल के दौरान उनके द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियों, कर्तव्यनिष्ठा एवं रेलवे के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने श्री खूटे के स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में श्री रमेश, हॉस्पिटल असिस्टेंट, केंद्रीय चिकित्सालय, बिलासपुर भी 32 वर्षों की समर्पित रेल सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। श्रीमती दर्शनीता बोरा अहलूवालिया, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनकी बंदोबस्त राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर प्रधान वित्त सलाहकार श्री एस. एस. राजू भी उपस्थित रहे। इस दौरान श्री रमेश की दीर्घ एवं समर्पित रेल सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे परिवार ने दोनों सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की दीर्घ सेवाओं एवं उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
****अभिषेक कुमार पाण्डेय ******स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सी जी

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!