✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
भिलाई। दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के प्रकाश पर्व की तिथि को लेकर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई-दुर्ग, सिख यूथ सेवा समिति एवं शहर के विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधियों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिख पंचायत अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल ने की।
बैठक में मूल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 5 जनवरी को मनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सिख पंचायत के महासचिव गुरुनाम सिंह ने बताया कि नानकशाही कैलेंडर के अनुसार प्रकाश पर्व की तिथि 5 जनवरी निर्धारित है। बैठक में तिथि की एकरूपता और पंथक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से प्रकाश पर्व 5 जनवरी को मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का आयोजन प्रकाश पर्व से एक सप्ताह पूर्व किया जाएगा। आयोजन को लेकर आगामी दिनों में आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं तय की जाएंगी।
सिख यूथ सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू एवं कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह ने भी 5 जनवरी की तिथि पर सहमति जताई। बैठक में छत्तीसगढ़ सिख पंचायत एवं विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों से जुड़े बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में पलविंदर सिंह रंधावा, बलदेव सिंह, हरभजन सिंह चहल, जसवीर सिंह सैनी, हरमिंदर सिंह सैनी, सरबजीत सिंह नंदरा, गुरदेव सिंह, कुलवंत सिंह, बीबी कुलवंत कौर, गुरमीत सिंह चहल, तेजिंदर सिंह हुंदल, बलजिंदर सिंह कलेर, गुरमीत सिंह सोखी, सौदागर सिंह, निर्मल सिंह रंधावा, सुखदेव सिंह लाडी, हरपाल सिंह हैप्पी, पवित्र सिंह, त्रिलोचन सिंह सिद्धू, जगजोत सिंह बिंद्रा, इंद्रपाल सिंह सैनी, जसवंत सिंह, कुलदीप सिंह, जोगिंदर सिंह, स्वरूप सिंह, पुष्पक सिंह, जसवीर सिंह वेगल, अमृतपाल सिंह, मुखविंदर सिंह, परमजीत सिंह, रौनक सिंह, निशान सिंह, अजीत सिंह खैरा, मलकीत सिंह, बलविंदर सिंह, जसेड़ा अनूप सिंह, बलकार सिंह, गुरविंदर सिंह, बलविंदर कौर, सुखविंदर कौर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!