शुभ मुहूर्त में घट स्थापना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया नवरात्रि पर्व का शुभारंभ 
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शुभ मुहूर्त में घट स्थापना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया नवरात्रि पर्व का शुभारंभ 

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
शुभ मुहूर्त में घट स्थापना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया नवरात्रि पर्व का शुभारंभ 

शुभ मुहूर्त में घट स्थापना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया नवरात्रि पर्व का शुभारंभ 

 

(बिर्रा थाना टीआई पंडाल पहुंचकर दी शुभकामनाएं)

 

*बिर्रा*-- शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर बिर्रा सहित आसपास क्षेत्र में भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण बना हुआ है।इसी कड़ी में नवयुवक दूर्गोसत्व समीति दाऊमुहल्ला में आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी ने विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा की मूर्ति स्थापित कर घट स्थापना दीप प्रज्ज्वलित की गई। मूर्ति स्थापना के समय पंडाल जय माता दी और दुर्गा मां के जयघोष से गुंजायमान हो गया ।श्रध्दा और विधि विधान से मां की पूजा अर्चना कर पूरे क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि की कामना की ।नौ दिनों तक चलने वाले क्वांर शारदीय नवरात्रि पर्व की आराधना का माहौल माता रानी की जय घोष से भक्ति का माहौल बना हुआ है वहीं सुबह से ही बिर्रा सहित आसपास के सभी देवालय मंदिरों में घटस्थापना के साथ ही दुर्गा पूजा का पंडाल में विधि विधान से पूजा अर्चना कर माता रानी की मूर्ति की स्थापना होने से पंडाल को और भव्य बना दिया है वहीं पुजारी पं जितेन्द्र तिवारी ने अपनी प्रखर वाणी और मधुर बोली से मां दुर्गा की विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करने से माहौल को और भक्तिमय बना दिया है। साथ ही इनके साथ सहयोगी पं गुलाब तिवारी ने सहयोग दिया। मुख्य यजमान-राजेश कश्यप धर्मपत्नी श्रीमती उमा कश्यप ने नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्रि पर्व में ताप तपस्या के साथ पूजा अर्चना कर किया गया।प्रथम दिवस संध्याकालीन आरती में बिर्रा थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने मत्था टेका और सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।पूजा के समय निलाम्बर सिंह दाऊ , संतोष साहू ,खम्हन सिगसर्वा, भोला साहू, पुनीराम कश्यप, क्रांति कश्यप, राजकमल कर्ष, पिताम्बर कश्यप, गौतम कश्यप, राजू कर्ष, पिन्टू कश्यप, लालू कश्यप, शुभम् कर्ष, यशपाल यादव, बजरंग कर्ष,फेकूलाल कश्यप, मोहन कश्यप, उमेश कश्यप, राजा सोनी, बलराज सिंह, राहुल कश्यप, माखन कश्यप, उमाशंकर कर्ष, नंदकुमार कश्यप, भुवन साहू ,रोहित साहू, नरोत्तम साहू के अलावा भारी संख्या में भक्त गण उपस्थित थे।

  Gandhi Lal sahu 

District repoter - Janjgir Champa 

hamarpradeshcg.com

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos