रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
शिवरीनारायण।
क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और महानदी के उफान पर रहने के बाद अब स्थिति सामान्य होने लगी है। महानदी के जलस्तर में गिरावट आने के साथ ही ऐतिहासिक धार्मिक नगरी शिवरीनारायण के शबरी सेतु पुल के ऊपर से बाढ़ का पानी उतर गया है। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सुरक्षा जांच कर पुल पर आवागमन पुनः शुरू कर दिया गया है।
राहत की खबर: जलस्तर कम होने से पुल के दोनों ओर लगी बैरिकेडिंग हटा दी गई है, जिससे जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायपुर की ओर जाने वाले राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!